फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

समर योगा कैंप में हर आयु वर्ग के लोग पहुंच रहे योग सीखने के लिए

विज्ञापन
sport
शिविर में योग करतीं महिलाएं व बच्चे। - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी में शिक्षा विभाग की तरफ से हर शिक्षा जोन स्तर पर आयोजित योग शिविर के तहत सुंदरबनी नगर के लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में रोजाना हर आयु वर्ग के लोग योग करने के लिए पहुंच रहे रहे।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 16 जून से चल रहे योग शिविर में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मां की देखरेख में फिजिकल एजूकेशन मास्टर पुष्कर राज शर्मा द्वारा लोगों को योग के महत्व के साथ-साथ यौगिक क्रियाओं से शारीरिक तथा मानसिक तनाव दूर करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। यह शिविर 21 जून तक चलेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य का कहना है कि सिर्फ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ही नहीं, ऐसे भी लोगों को घरों में बैठकर योग करना चाहिए। ताकि हर कोई शारीरिक तथा मानसिक तौर पर फिट रहे। 21 जून को योग दिवस धूमधाम से मनाने के लिए उपजिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ मुख्यालय में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed