फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Shops broken into in Chhapariya, Jawahar Nagar, Rajouri; theft reported

Rajouri News: राजोरी के छपरिया जवाहर नगर में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

विज्ञापन
Shops broken into in Chhapariya, Jawahar Nagar, Rajouri; theft reported
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। जवाहर नगर स्थित छपरिया इलाके में चोरों ने शनिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि एक किराना दुकान, एक केमिस्ट शॉप और एक फल-सब्जी की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकानों के शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। किराना दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के सिगरेट पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री चोरी होने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
शर्मा जनरल स्टोर की मालिक उषा शर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के कुछ पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचीं, जहां उन्होंने देखा कि चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए थे और वहां से नकदी तथा बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन

चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के सिगरेट पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी करने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्वी मेडिकोज के संचालक गौरव ने बताया कि उनकी दुकान में भी चोरी हुई है। चोर वहां से कुछ नकदी और कॉस्मेटिक सामान ले गए। इसके अलावा, इलाके की फल-सब्जी की दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से नकदी और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी मिली है।
एक ही इलाके में तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दुकानदारों को आशंका है कि रात के समय बाजार और दुकानों की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच एजेंसियां चोरी की वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed