{"_id":"155db18c758de6f6fad61df8cb9f8e59","slug":"roadside-stand-vehicle-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े वाहन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिला और यातायात पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे गलत तरीके से खड़े किए वाहनों को जब्त करने का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी देवेंद्र कटोच और एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल की अगुवाई में टीम ने गुज्जर मंडी बाजार, अब्दुल्ला पुल मार्ग, पांजा चौक और सीमा मोड़ मार्ग पर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि दूसरे दिन भी करीब 20 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया है। बार-बार अपील करने के बाद भी लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जहां चाहे अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। एसएचओ ने कहा कि अब यदि कोई वाहन गलत पार्किंग में पाया गया तो वाहन सीज कर दिया जएगा।