फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road construction

कालीदेह कुल्लडब्बी जाने वाली सड़क जर्जर

विज्ञापन
road construction
सुंदरबनी। गांव कालीदेह से कुल्लडब्बी जानेे वाली सड़क जर्जर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खस्ता होने के कारण वाहन चालकों ने उक्त मार्ग पर वाहनों को ले जाने से मना कर दिया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों मुंशी राम, शत्तू राम, गिरधारी लाल, गोविंद सिंह, नरेश कुमार, होशियार चंद आदि का कहना है कि कालीदेह से कुल्लडब्बी जाने वाली चार किलोमीटर सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि वाहन चालकों ने उक्त मार्ग पर वाहनों को ले जाने से मना कर दिया है। इस कारण लोगों को पैदल ही सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उक्त मार्ग की मरम्मत कराकर लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed