फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Health services affected by NHM employees' strike.

Rajouri News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
Health services affected by NHM employees' strike.
राजोेरी में कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे, स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ी मरीजों की परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल जिले में दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के काम से दूर रहने के कारण जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों, विशेषकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके चलते उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। खासकर वे स्वास्थ्य संस्थान, जहां नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा हिस्सा एनएचएम कर्मचारियों के माध्यम से संचालित होता है, वहां कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

दूरदराज के इलाकों में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इन क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानीय आबादी काफी हद तक निर्भर रहती है और छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लोगों को इन्हीं संस्थानों का रुख करना पड़ता है। हड़ताल के कारण मरीजों को आवश्यक सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहले ही सीमित संसाधनों के बीच संचालित होती हैं। ऐसे में हड़ताल ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई मरीजों को उपचार, जांच, पंजीकरण तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए अतिरिक्त समय और दूरी तय करनी पड़ रही है।

एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और दूसरे दिन भी काम का बहिष्कार जारी रखा गया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ठोस एवं संतोषजनक कदम उठाए जाने तक आंदोलन जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed