फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, murder case

Rajouri News: दशकों पहले आतंकियों के निशाने पर रहे हैं आयुब पहलवान

विज्ञापन
rajouri, murder case
-सेना से रिटायर पहलवान हमेशा आतंक के खिलाफ खड़े रहे, पत्नी, भाई और भतीजे की आतंकियों ने कर दी थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। कोटरंका कंडी निवासी नेकां के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पहाड़ी नेता अयूब पहलवान दशकों पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहे थे। वह सेना से रिटायर हुए थे तो कंडी बुद्धल में आतंकवाद चरम पर था। पहलवान की पत्नी, भाई और भतीजे को आतंकियों ने मार दिया था। अब पहलवान के भाई-भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना और मातृभूमि के वफादार रहे अयूब पहलवान की पत्नी को 1997 और भाई पुलिस कर्मचारी मोहम्मद फारूक व भतीजे मोहम्मद ताज की 1998 मेंं आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। उन वर्षों में आतंकियों ने कई बार अयूब पहलवान को भी मारने का प्रयास किया था। राजोरी, कोटरंका और बुद्धल में आतंकवाद चरम पर था तो अयूब पहलवान और उनका परिवार आतंकियों के खिलाफ खड़े रहे थे। कई बार पहलवान को आतंकियों ने धमकियां भी दी थीं। पत्नी, भाई और भतीजे को खो देने के बाद भी पहलवान आतंकियों के खिलाफ खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed