फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against police protection

Rajouri News: किशोर का शव हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 05:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
protest against police protection
कलर इलाके में किशोर के आत्महत्या का मामला, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुए प्रदर्शनकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित कलर इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार वालों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार पुत्र दानेश कुमार 5 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, मगर दो दिन पहले किशोर घर लौट आया। इसके बाद शनिवार शाम को उसने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को परिवार वालों ने शव को राजोेरी-जम्मू हाईवे स्थित कलर चौक में रखकर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोग बेटे को परेशान कर रहे थे। लोग किशोर पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। तीन घंटे तक हाईवे जाम करने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मुसादिक बासु, डीएसपी हेडक्वार्टर अश्वनी शर्मा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस किसी ने भी किशोर को परेशान किया है उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed