फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   highway jam after nambardar death

नंबरदार की मौत पर हाईवे जाम

Tue, 22 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 22 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
highway jam after nambardar death
प्रदर्शन - फोटो : demo

जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित शहर के संगपुर क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से नंबरदार की मौत हो गई। वह पैदल जा रहा था। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार नंबरदार सतनाम शर्मा निवासी संगपुर अपने घर से सड़क पर पैदल जा रहा था। वह घर से गैस सिलेंडर लेकर निकला था। इसी दौरान पीछे से आल्टो कार (जेके 11 ए 6092) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतनाम पास की खाई में जा गिरा। इसके बाद चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस की सहायता से सतनाम को उप जिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। वहीं हादसे से गुस्साए मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रख लिया और धरने पर बैठ गए। इससे तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। परिवार के सदस्यों ने स्थानीय युवक राकेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि युवक के परिवार के साथ पिछले काफी समय से सतनाम का झगड़ा चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने राकेश को कार चलाते देखा था। एसएचओ चमन गोरखा और एसडीएम हरबंस लाल शर्मा, तहसीलदार सानिया मलिक ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि जो भी इस मामले शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए सिट का गठन किया जाएगा। हाईवे पर तीन घंटे प्रदर्शन के बाद शव को हटाया और साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed