फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Two killed in vehicle fell into a ditch

वाहन खाई में गिरने से दो की मौत

Sat, 06 Aug 2016 09:06 PM IST
राजोरी/अमर उजला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two killed in vehicle fell into a ditch
dog car - फोटो : newsnextbd.com
 जिले के थन्नामंडी तहसील के भटियां क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाटा सूमो (जेके 11, 3761) थन्नामंडी से भटियां की ओर जा रही थी। रास्ते में गीली सड़क पर कीचड़ और गड्ढा होने के कारण एक तीव्र मोड़ में सूमो चालक अपना
विज्ञापन


संतुलन खो बैठा। सूमो सड़क पर फिसलते हुए 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सड़क किनारे पहुंचाया जा सका। लेकिन इस दौरान दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य दो घायलों को थन्नामंडी के

सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार दो लोग मो. शरीफ पुत्र मो. रफीक और मो. अस्फाक पुत्र अब्दुल रशीद दोनों निवासी भटियां को अस्पताल में मृत


लाया गया था। वहीं सूमो चालक मो. दानिश व एक अन्य व्यक्ति मो. तारिक दोनों निवासी भटियां को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed