फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Thannamondi, Buddhl and heavy rains in Nowshera

थन्नामंडी, बुद्धल और नौशेरा में तेज बारिश

Wed, 03 Jun 2015 01:18 AM IST
राजोरी/अमर उजाला, ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thannamondi, Buddhl and heavy rains in Nowshera

मंगलवार को राजोरी जिले के विभिन्न तहसीलों में बारिश हुई जिससे तापमान गिर गया। गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली वहीं, किसानों को भी इस बारिश से लाभ मिलने के आसार बढ़े हैं।

विज्ञापन


जिले के थन्नामंडी,  दरहाल, बुद्धल पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश हुई लेकिन राजोरी शहर में बारिश नहीं हो सकी। वहीं, सुंदरबनी व नौशेरा में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


राजोरी में शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई बल्कि ठंडी हवाएं शाम को बहती रहीं जिससे शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली और देर शाम तक मौसम खुशगवार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  मंगलवार को सोमवार की तुलना में राजोरी शहरवासियों को गर्मी से बड़ी निजात मिली।

सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छाए रहे। तेज बारिश होने की संभावना बनी रही लेकि न देर शाम तक राजोरी शहर में बारिश नहीं हुई। सूरज की आंख मिचौनी का खेल भी चलता रहा। इस बीच शहर वासियों को भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री मापा गया है। पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश होने की खबर है।

बताया गया है कि जिले की बुद्धल, थन्नामंडी और दरहाल तहसीलों के ऊंचे इलाकों में तेज बारिश हुई है।सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को यहां तपती गर्मीं से काफी राहत मिली है।


इस बारिश से किसान वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। इस बारिश से यहां किसानों की तैयार सब्जियों की फ सलों को काफी लाभ मिला है तो वहीं आने वाले समय के लिए लगने वाली फसलों को भी लाभ मिलने के आसार बन गए हैं। दो-तीन दिनों से लगातार पड़ रही गर्मीं से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed