{"_id":"6a95cf85a565baa4360a407e","slug":"dry-fruits-worth-four-lakh-rupees-along-with-cash-stolen-from-the-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162147-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकान से नकदी समेत चार लाख से सूखे मेवे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकान से नकदी समेत चार लाख से सूखे मेवे चोरी
Tue, 01 Sep 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे रोड स्थित सरगोधा इलेक्ट्रिक के सामने ड्राई फ्रूट की दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये का सामान और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दुकान से सामान और नकदी ले जाते कैद हुए। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रेलवे रोड पर उनकी राजेंद्र ड्राई फ्रूट के नाम से दुकान है। वह अपने बेटे रितिक महेंद्रु के साथ दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उनका बेटा रितिक दुकान पर गया तो सामान बिखरा पड़ा था।
उसने तुरंत फोन कर पिता को सूचना दी। राजेंद्र के अनुसार दुकान के काउंटर के गल्ले से करीब 45 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा केसर की 17 डिब्बियां, सात किलो काजू, छह किलो बादाम, पहली मंजिल से सीलबंद काजू की 32 बाल्टियां और बादाम की चार पेटियां चोरी मिलीं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर दो अज्ञात युवक चोरी करते नजर आए। दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर चोरी का सामान और नकदी बरामद करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।