{"_id":"d2971ac5cfd5f2b0ac76953d1a65da73","slug":"rain-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का सिलसिला जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश का सिलसिला जारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। वहीं दूसरी ओर पीर पंजाल के कुछ इलाकों में करीब दो फुट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
वीरवार को भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस बारिश ने सभी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों और आग का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल आदि पहाड़ी इलाकों के पीर पंजाल पर भारी बर्फबारी हो रही है। कुछ स्थानों पर दो फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। शीत लहर के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन