{"_id":"57accd854f1c1bce75ee4d3c","slug":"ishq-penalty-or-something","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क की सजा या कुछ और ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क की सजा या कुछ और ?
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खेवरा क्षेत्र के एक युवक ने कालेज की छात्रा पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को युवक ने
छात्रा के गले पर तेजधार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक शादाब खान पुत्र अयूब खान मूल रूप से पुंछ जिले के बफलियाज क्षेत्र का निवासी है और पिछले काफी
समय से खेवरा क्षेत्र में रह रहा है। बुधवार की देर शाम आरोपी युवक पीड़ित छात्रा का पीछा करते हुए दरहाल स्थित छात्रा के पैतृक गांव पहुंचा। छात्रा के घर से थोड़ी दूरी पर उसने छात्रा के
विज्ञापन
गले पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर लोग वहां इकट्ठे हो गए और आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घायल हालत में छात्रा को सरकारी
अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार छात्रा की हालत स्थिर है और उपचार जारी है। उधर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आरपीसी की धारा 307 यानी
हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ दराहल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार की मध्यरात्रि को एक संदिग्ध स्थान पर छापामारी कर
गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने छात्रा पर जानलेवा हमला क्यों किया, इस बात का पता लगाया जा रहा है।