फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   In addition, rape, waiter accused absconding

होटल में दुष्कर्म, आरोपी वेटर फरार

Fri, 30 Dec 2016 11:44 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
In addition, rape, waiter accused absconding
अपराध - फोटो : अमर उजाला
शहर के एक होटल में वेटर की ओर से महिला के साथ बलात्कार कर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाली एक महिला ने पुलिस में वेटर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मंगलवार को वह अपने बेटे को डॉक्टर से जांच करवाने को शहर आई थी।
विज्ञापन


डाक्टर से जांच के बाद जब वह किसी काम से शहर में थी तो एक होटल में गई। इसी दौरान वेटर उसे कमरे तक छोड़ने गया। वेटर ने उसे कमरे में आराम करने को कहा व थोड़ी देर के बाद उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला के अनुसार वेटर ने उसे जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाया व किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। वहीं महिला ने रात को घर पहुंच कर सारी आपबीती अपने पति को सुनाई।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। शहर की पुलिस चौकी में आरोपी वेटर मोहम्मद मुख्तार के खिलाफ एफआईआर नंबर 784/16 में आरपीसी की धारा 342 और 376 के तहत मामला दर्ज कर धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच के बाद परिवार के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed