फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   fire in sabjiyan sector forest

साब्जियां के जंगल में भड़की आग

Tue, 27 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
ब्यूरो/ पुंछ Updated Tue, 27 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
fire in sabjiyan sector forest
fire - फोटो : file photo

सोमवार को जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे जंगल में भयंकर आग लग जाने लाखों की वनसंपदा नष्ट हो गई। इसमें बड़ी संख्या में जंगली पशु-पक्षी भी मारे गए हैं। जंगल में लगी आग से कई किलोमीटर तक धुंआ फैल गया। इससे नियंत्रण रेखा से सटे गांव के लोगों को सांस तक में कठिनाई हो रही थी। देर शाम खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं शुरू हो पाया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साब्जियां सेक्टर के गली मैदान, चापड़ियां, सुंदरीबन और बांडी क्षेत्र के जंगलों में तड़के भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें और धुंआ काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। इस दौरान सुंदरीबन क्षेत्र में आग लगने से कई बड़े-बड़े पेड़ मंडी साब्जियां सड़क पर आ गिरे। इन्हें मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने ग्रामीणों की मदद से किनारे किया। इसके बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। माना जा रहा है कि क्षेत्र में बारिश न होने से कई लोग जंगलों में आग लगाते हैं, ताकि बारिश हो सके। जंगल में लगी आग से दहशतजदा क्षेत्र के निवासियों मुश्ताक अहमद, नजीर अहमद, इंतखाब हुसैन आदि का कहना है कि हमें अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं यह आग हमारे घरों तक न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों इसी प्रकार जंगल में लगी आग से लोरन के कई घर जल कर राख हो गए थे। इन लोगों का कहना है कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए न तो वन विभाग ने कोई कदम उठाया है और न ही दमकल विभाग के लोग ही यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed