{"_id":"58d819e74f1c1b14301a290e","slug":"eight-injured-in-bloody-conflict-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष
ब्यूरो,अमर उजाला,पुंछ
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मेंढर तहसील के गांव गुरसाई में रविवार की दोपहर को भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों को अधिक चोटें आने के कारण उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को खेतों से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया। इस पर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें महिलाओं सहित करीब आठ घायल हो गए। इसके बाद गांव में स्थित पुलिस थाने में घायल अब्दुल कयूम मुगल ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
उसने बताया कि जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था तो मोहम्मद इशाक ने अपने नौ साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट में घायल मोहम्मद इशाक ने भी अब्दुल कयूम मुगल पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उसने मारपीट में महिलाओं के घायल होने की भी बात कही है। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को मेंढर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।