फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   another notorious drug smuggler arrested

एक और कुख्यात नशा तस्कर दबोचा

Tue, 26 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Tue, 26 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
another notorious drug smuggler arrested
drugs

शहर में नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत सोमवार को पुलिस ने एक और कुख्यात तस्कर को दबोच लिया। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि एसएचओ चमन गोरका की टीम ने कोटधड़ा क्षेत्र में विशेष नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस ने तस्कर अब्दुल हमीद पुत्र निसार हुसैन निवासी जमोला को नशीली गोलियों, कैप्सूल और स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार पकड़ा गया तस्कर कुख्यात तस्करों की श्रेणी में आता है। उसकी काफी समय से तलाश थी। इसलिए इसकी गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता है। एसएसपी ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों में पुलिस ने पांच तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की हैं। उनसे कड़ी पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह दवाएं कहां से लाते थे और किंगपिन कौन है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शहर के कुछ वरिष्ठ नागरिक भी पुलिस का साथ दे रहे हैं। सिविल सोसाइटी के कुछ युवक भी पुलिस को तस्करों की उपस्थिति व ठिकानों की जानकारी दे रहे हैं। इससे पुलिस के लिए तस्करों पर शिकंजा कसना और भी आसान हो रहा है। पिछले दो हफ्ते में शहर में तीन युवकों की मौत ड्रग की ओवरडोज से हो चुकी है। शहर में तीन युवकों की ड्रग की ओवरडोज से मौत ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से सिविल सोसाइटी के लोग भी पुलिस के साथ मिलकर दवा तस्करों को गिरफ्तार करवाने में जुट गए हैं। एसएसपी ने बताया कि रविवार को पकड़े गए दो तस्करों में से एक कुख्यात तस्कर पर पीएसए लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के चौधरीनाड़ निवासी अफराज बुखारी उर्फ छोटू शाह के खिलाफ पीएसए लगाने के लिए जिला पुलिस डिवकाम को सिफारिश भेजेगी।


एसएसपी के अनुसार छोटू शाह पर पहले से ही तस्करी के करीब छह मामले दर्ज हैं और उस पर पीएसए लगाना अब तय है। अन्य कुछ तस्करों का अतीत भी खंगाला जा रहा है और जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ भी पीएसए लगाने के लिए डिवकाम को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed