फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   टैंपो चालक पर सरेआम जानलेवा हमला, विधायक ने बुलाई पुलिस

टैंपो चालक पर सरेआम जानलेवा हमला, विधायक ने बुलाई पुलिस

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
टैंपो चालक पर सरेआम जानलेवा हमला, विधायक ने बुलाई पुलिस
राजोरी। जम्मू-पुंछ चौक पर सुंदरबनी चौक के पास अवैध रूप से चल रहे एक टैंपो स्टैंड पर रविवार को कुछ लोगों ने एक टैंपो चालक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल टैंपो चालक अपनी जान बचाने के लिए सुंदरबनी के डाक बंगले में घुस गय। वहां मौजूद एमएलए रविंदर रैणा को जैसे ही इस मामले की खबर लगी उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हमला करने के मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको दबोचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। घायल चालक को सुंदरबनी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल टैंपो चालक प्रीतमदास पुत्र शंभूनाथ निवासी भजवाल सुंदरबनी ने बताया कि वह सुंदरबनी चौक पर अपने टैंपो में सवारियां बैठा रहा था। तभी वहां अवैध रूप से आटो स्टैंड चलाने वाले दलीप कुुमार और अरुण कुमार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे व टैंपो हटाने के लिए कहा। प्रीतमदास ने कहा कि जब उसने अपना टैंपो वहां से नहीं हटाया तो उन लोगों ने उसे मारना शुरू कर दिया। सबके सामने उन लोगों ने उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचा कर वहां से भागा व चौक से सटे डाक बंगले के भीतर छुप गया। चालक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि टैंपो स्टैंड वाले चालकों से बिना मतलब के रुपये लेते हैं। यदि कोई चालक उन्हें रुपये न दे तो वे उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

डाक बंगले में पहले से मौजूद एमएलए रविंदर रैणा को जब मारपीट की खबर लगी, तो उन्होंने तत्काल पुलिस बुला लिया। एमएलए ने सुंदरबनी पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक में भी सुंदरबनी में चल रहे अवैध टैंपो स्टैंड को बंद करने के लिए कहा गया था, फिर क्यों नहीं एक्शन लिया गया। अभी तक यह अवैध आटो स्टैंड कैसे चल रहा है। पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टैंपो स्टैंड वालों की इस प्रकर की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अवैध आटो स्टैंड को बंद करवाने के लिए कहा। मामला जब एएसपी नौशेरा मास्टर पॉप्सी के पास पहुंचा, तो उन्होंने सुंदरबनी पुलिस थाने के एसएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि वह जल्द मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें व अवैध रूप से चल रहे टैंपो स्टैंड को बंद करवाएं। एमएलए व एएसपी की फटकार के बाद हरकत में आई सुंदरबनी पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी दलीप कुमार और अरुण कुमार व उनके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 341, 307, 504, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसी आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed