{"_id":"5bb7c713867a5507437c33ff","slug":"31538770707-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात आपराधी पर लगाया पब्लिक सेफटी एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात आपराधी पर लगाया पब्लिक सेफटी एक्ट
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। आतंकवादियों की मदद करने, ड्रग तस्करी, बलात्कार, अपहरण जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे एक कुख्यात तस्कर को राजोरी पुलिस ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगा कर कोट भलवाल जेल भेज दिया है। वह जमानत पर चल रहा था।
एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार दरहाल तहसील परगाल क्षेत्र के निवासी अब्दुल रशीद पुत्र लालदीन पर पिछले दो दशक में कई आपराधिक गतिविधियों को लेकर एफआईआर दर्ज होती रही है। आतंकवादियों की मदद करने से लेकर ड्रग तस्करी, अपहरण, बलात्कार, चोरी, गुंडागर्दी, लड़कियां छेड़ना, युवाओं को नशे की लत डालना आदि कई मामलों में वह शामिल रहा है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले अब्दुल रशीद ने एक युवती को विवाह से मात्र एक दिन पहले अपहरण कर लिया था। एक दुकानदार के साथ अपनी निजी दुश्मनी निकालने के लिए उसने दुकान पर नशीली दवाएं रख कर बेगुनाह दुकानदार को फंसाने का प्रयास भी किया था। इसके अलावा वर्ष 2005 में दरहाल में सेना की पार्टी पर फायरिंग करने वाले आतंकवादियों की मदद करने में भी इसकी भागीदारी रही है।
एसएसपी के अनुसार पुलिस को पूरी आशंका थी कि रशीद निकाय व पंचायती चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी डाल सकता है। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ डोजिअर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया व मजिस्ट्रेट ने उस पर पीएसए लगाने की मोहर लगा दी। दरहाल, पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जम्मू स्थित कोट भलवाल जेल भेज दिया।