{"_id":"5c1a9c63bdec2256c065291e","slug":"201545247843-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मस्जिद में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मस्जिद में लगाई सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका इलाके में मंगलवार की रात चोरों ने मस्जिद में सेंध लगाते हुए हजारों रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोटरंका की जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर लगे दानपात्र का ताला तोड़ कर चोरों ने दानपात्र से हजारों रुपये चुरा लिए। बुधवार की सुबह जब लोग मस्जिद में नमाज अता करने पहुंचे, तो देखा कि दानपत्र का ताला टूटा हुआ है व दानपात्र बिल्कुल खाली पड़ा है। गुस्साए लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दानपात्र से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोटरंका के स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि पुलिस की लापरवाही से ही यह घटना घटी है। रात के समय पुलिस की कोटरंका में गश्त नहीं हेेती है। ऐसे में चोरों के हौसले बुलंद होते हैं और आए दिन वे चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। गुस्साए लोगों ने एसएसपी राजोरी से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द चोरों को दबोच कर मस्जिद से चोरी की गई नकदी को बरामद करें। ऐसा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।