{"_id":"5ab9cea04f1c1b92778b79ef","slug":"131522126496-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण हटाने का काम दूरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में अतिक्रमण हटाने का काम दूरे दिन भी रहा जारी
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
शहर में दूसरे दिन भी पीले पंजे का खौफ
दर्जन भर जेसीबी ने ढहाईं 24 दुकानें, 59 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आगे अवैध रूप से बनाए गए शेड गिराए
अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी।
रविवार की तरह ही सोमवार को भी अतिक्रमणकारियों पर पीले पंजे का खौफ साफ देखा गया। सोमवार को प्रशासन की टीम ने शहर के अति व्यस्त गुज्जर मंडी चौक, मलिक मार्केट से होते हुए एडीसी कार्यालय तक अवैध कब्जे को हटवाने का काम किया। इससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व अन्य लोगों में हड़कंप मचा रहा।
डीसी राजोरी एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के निर्देश पर शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई डीसी व एसएसपी राजोरी युगल मनहास स्वयं करते नजर आए। एसीआर कयूम मीर, तहसीलदार सलाम दीन, तहसीलदार बुद्धल खुरशीद तांत्रे की अगुवाई में भारी पुलिस बल की मदद से करीब दर्जन भर जेसीबी मशीनें अवैध अतिक्रमण हटाने में काम में लगी रहीं। रविवार सुबह शुरू किए गए अभियान के दूसरे दिन प्रशासन की मशीनों ने करीब 77 निर्माण गिरा दिए। 24 दुकानें गिराई गईं व करीब 59 अन्य दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए गए शेड गिराए गए हैं। डीसी के अनुसार इस अभियान के तहत करीब 15 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से छुड़ाया गया है।
व्यापार मंडल ने साथ देने का किया वादा
राजोरी। सोमवार को व्यापार मंडल के लोगों ने प्रधान राजेश गुप्ता के नेतृत्व में डीसी से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने के लिए डीसी द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने इस कदम में प्रशासन का पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया। भाजपा के एक शिष्टमंडल ने भी जिला प्रधान दिनेश शर्मा के नेतृत्व में डीसी से मिला व उनके काम की प्रशंसा की। शिष्टमंडल ने डीसी से कहा कि प्रशासन पहले दुकानदारों को सूचित कर दे, ताकि जो दुकान तोड़ी जानी है, वहां से समय रहते लोग अपने सामान हटा सकें। इससे संबंधित व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं होगा। डीसी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। ब्यूरो