फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

डींग के सरपंच पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
crime
नौशेरा। सेरी ब्लाक की पंचायत डींग के सरपंच रमेश चंद्र पर सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके उपचार के लिए उप जिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व उनके घर पर भी हमला किया गया था। इसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रमेश चंद्र पुत्र लाल चंद निवासी डींग, जोकि डींग पंचायत के सरपंच हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के ढेरी मोहल्ला वार्ड-01 में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। मुझे पता चला कि काम में निमभन स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसे देखने मैं मौके पर तो ठेकेदार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच की बांह टूट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी सरपंच के घर पर हमला किया जा चुका है। इसमें उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed