{"_id":"67fd6b56b3ac583fd90b009e","slug":"crime-news-rajouri-news-c-10-agr1006-589549-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: ड्रग्स की ओवरडोज से मौत मामले में एसआईटी गठित मेडिकल स्टोर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: ड्रग्स की ओवरडोज से मौत मामले में एसआईटी गठित मेडिकल स्टोर किया सील
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के दरहाल थाना क्षेत्र में रविवार की रात 22 वर्षीय जुल्फिकार मलिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजोरी पुलिस ने डीएसपी दरहाल नवीद काज़ी की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है।
जांच के तहत सोमवार को दरहाल स्थित एक मेडिकल शॉप को सील कर दिया गया और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की गई। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी कई युवक नशीली दवाओं की अधिक मात्रा के सेवन से अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। जांच अधिकारियों ने बताया कि वे ड्रग्स तस्करी के संभावित नेटवर्क और सील की गई मेडिकल शॉप के संबंधों की छानबीन कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इस मामले में बीते रविवार को परिजनों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया था।