फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

कर्मचारियों की हड़ताल का नहीं निकल रहा समाधान

विज्ञापन
agitaion
जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।
राजोरी। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने, वर्षों से रोका गया वेतन जारी करने व अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना-देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने के लिए एसआरओ 520 को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक इसको लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने दस्तावेज की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, इसके बावजूद उपराज्यपाल शासन में इसको लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। इसको लागू न किए जाने के कारण अस्थायी कर्मचारी स्थायी नहीं बन पा रहे हैं। सरकार ने करीब पांच वर्ष से अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया है। वेतन न मिलने के कारण हजारों अस्थायी कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसी कारण कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। मौजूदा समय में कर्मचारियों के पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी राशि नहीं बची है। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार अस्थायी कर्मचारियों का वेतन नहीं जारी कर रही है। कर्मचारियों ने उपराज्यपाल शासन से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई थी, लेकिन अब सभी निराश हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed