फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sena

मेंढर गनर ने वीर नारियों के घर पहुंच कर उनका स्वास्थय जांचा एंव समस्याएं सुनी

विज्ञापन
sena
पुंछ जिले के मेंढर में वीर नारियों की सुध लेने के अधियान में सेना के अधिकारी उनके घरों में पहुंच - फोटो : POONCH
पुंछ। देश के लिए बलिदन देने वाले वीर सैनिकों की विधवाओं, वीर नारियों की देख भाल एवं उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को सेना की मेंढर गनर की तरफ से वीर नारियों के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी मेंढर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली वीर नारियों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने न सिर्फ इनसे मुलाकात की, बल्कि उनका मौके पर ही स्वास्थ्य जांचा। उन्हें उचित दवाइयां दीं। उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें अपने पास डायरी में नोट किया, ताकि उनको उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर उनका निवारण कराया जा सके। इस अवसर पर सेना की तरफ से उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

वीर नारियों का कहना था कि जहां हमें देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले अपने पतियों पर गर्व है, वहीं हमें सेना पर भी मान है। जो समय-समय पर हमारे पास पहुंच कर हमारी सुध लेती हैं। हमारी परेशानियों को दूर करती है। सेना कभी भी हमें इस बात का आभास नहीं होने देती कि हम अकेली हैं। इस अभियान के दौरान मेंढर गनर के अधिकारियों ने करीब एक दर्जन वीर नारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed