फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   search operation

बगयालदरा और बालाकोट में संदिग्ध देखे जाने पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
search operation
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित बगयालदरा और बालाकोट क्षेत्रों में बुधवार को जवानों ने फेंसिंग के पार पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से कुछ संदिग्धों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। इसके बाद सेना के जवानों ने संदिग्धों पर गोलीबारी की। हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर घुसपैठिए गुम हो गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद उजाला होने के साथ ही सुरक्षाबलों, सेना एवं एसओजी ने दोनों क्षेत्रों में फेंसिंग के आगे तलाशी अभियान शुरू किया, जोकि वीरवार देर शाम तक जारी रहा। दिनभर की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कोई व्यक्ति या वस्तु हाथ नहीं लगी है। सुरक्षबलों का यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा में देर रात करीब डेढ़ बजे सेना के जवानों ने सोकड़ क्षेत्र में तीन घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करते देखा। जब वे इस तरफ आए तो जवानों ने उनको रोकने के लिए गोलीबारी की। इसके बाद घुसपैठियों की तरफ से भी गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी के बीच घुसपैठिए अंधेरे में कहीं गुम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक क्षेत्र में गोलीबारी जारी रही। उजाला होने बाद सुरक्षाबलों ने फेंसिंग के गेट बंद कर दिए और पूरे बगयालदरा और सोकड़ की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान बडे़ सैन्य अधिकारी भी दिन भर क्षेत्र में उपस्थित रहे और तालाशी अभियान पर नजर बनाए रखी। इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के नालों, जंगलों, खेतों के साथ ही घरों को भी खंगाला। लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा।

उधर, इस तलाशी अभियान के चलते सुरक्षा कारणों से फेंसिंग पर लगे गेट वीरवार को बंद रखे गए। इस कारण बगयालदारा में फेंसिंग के आगे स्थित हाई स्कूल दिगवार तेड़वां के शिक्षकों को भी गेट के उस पार नहीं जाने दिया गया। देर शाम को बगयालदरा के लोगों को गेट के आर पार जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बालाकोट में संदिग्धों के साथ ही क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की भी सूत्रों ने जानकारी दी है। हालांकि, वहां भी तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed