{"_id":"6101b4898ebc3e587e1aa6c8","slug":"poltical-news-poonch-news-jmu240436090","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी को झटका: शमीम डार ने दिया इस्तीफा, बोले- मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद उनका मिशन भी मर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी को झटका: शमीम डार ने दिया इस्तीफा, बोले- मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद उनका मिशन भी मर गया
Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
सार
शमीम अहमद डार ने कहा कि जब कई करीबी साथियों ने पीडीपी को छोड़ा, तो लगा था कि वे सत्ता सुख के लालच में पार्टी छोड़ रहे हैं। परंतु, बाद में पता चला कि पीडीपी अब वह पार्टी नहीं रही। इसलिए, फैसला लिया कि अब पीडीपी को अलविदा किया जाए।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती, मुफ्ती मोहम्मद सईद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीपी को उसके 22वें स्थापना दिवस पर एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव शमीम डार ने बुधवार को अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, त्याग पत्र के साथ उन्होंने पार्टी की आलाकमान को खरी खोटी भी सुनाईं। इस्तीफा देने के बाद वह साथियों के साथ श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, वह अपनी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश सचिव शमीम अहमद डार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ जनता दल से राजनीति की शुरूआत की थी। पिछले 22 सालों से पीडीपी को हर स्तर पर आगे ले जाने के लिए तन मन धन सब लगा दिया। मुफ्ती मोहम्मद सईद हर किसी की कद्र करते थे। परंतु उनकी मौत के बाद उनका मिशन भी मर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा ने कहा: गांव से रहा दूर... लगाव नहीं हुआ कम, जम्मू में खोलेंगे अकादमी