{"_id":"612d22438ebc3e79e83049b8","slug":"murder-case-solve-poonch-news-jmu242617833","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया बालाईन्ड मर्डर का मामला,मृतका पति पुलिस जवान और सास गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया बालाईन्ड मर्डर का मामला,मृतका पति पुलिस जवान और सास गिरफतार
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर उपमंडल में पांच दिन पहले हुई सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सोमवार को सुलझा दिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस में सिपाही मृतका के पति और मृतका की सास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मेंढर के एसडीपीओ जहीर हुसैन जाफरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 24 अगस्त को मेंढर के गांव केरीगुलुता में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका शहनाज अख्तर (36) पत्नी मोहम्मद इरफान मनहास का शव उसके घर से करीब सौ मीटर दूर रास्ते से बरामद किया था। मृतका के शरीर पर चोटों के गहरे निशान के साथ उसकी बांह और टांगें टूटी हुई थीं। पुलिस को शव के आसपास कोई सुराग तक नहीं मिला था।
उन्होंने बताया कि इस हत्या के लिए एसएसपी डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर 11 लोगों के जांच दल का गठन किया गया। जिसमें एसएच गुरसाई न्याज अहमद की अगुवाई में पुलिस ने घटना स्थल से सुराग तलाश करने शुरू किए। वहीं डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा के तकनीकी सहयोग और पुलिस के कड़े प्रयासों से पांच दिन में मामला सुलझाते हुए मृतक शिक्षिका शहनाज के पति एवं उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। अभी हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहनाज का पति मोहम्मद इरफान 24 अगस्त देर रात को चुपके से अपने घर पहुंचा। वहां उसने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इरफान की मां ने भी बेटे का साथ देते हुए हत्या के समय बहु की टांगें पकड़ रखी थीं। हत्या के बाद दोनों मां-बेटे ने हत्या के सुराग मिटाने के लिए बहुु के कपड़े बदले और शव को घर से दूर रास्ते पर फेंक दिया। वारदात के बाद इरफान रात को ही ट्रक से श्रीनगर निकल गया, और वहां अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। ताकि, उस पर हत्या का शक न जाए। गौरतलब है कि शिक्षिका का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर शव बरामद होने बाद से ही मायके वाले उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे थे।