फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   health

मेंढर कस्बे में स्वास्थय विभाग एंव तैहसील प्रशासन ने अवैध रूप से गैर पंजीकृत दस क्लीनिक सील किए

विज्ञापन
health
पुंछ जिले के मेंढर कस्बे में अवैध कलीनिक एंव लैब सील करते स्वास्थय,प्रशासन एंव पुलिस अधिकारी - फोटो : POONCH
पुंछ। मेंढर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक, प्रयोगशालाओं, लेबोरेटरियों के खिलाफ शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने तहसील प्रशासन के साथ कार्रवाई। इस दौरान दस संस्थानों को सील कर दिया गया। इनमें छह निजी दंत चिकित्सालय, दो प्रयोगशालाएं और एक एक्स-रे प्रयोगशाला शामिल है।
विज्ञापन

शनिवार को बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान ने तहसीलदार मुकेश सिंह के साथ बिना पंजीकरण या पंजीकरण समाप्त होने के बाद भी चलने वाले क्लीनिकों की जांच का अभियान शुरू किया। इस दौरान उक्त अधिकारियों ने कस्बे में मौजूद डेंटल क्लीनिकों में स्टार डेंटल क्लीनिक मेंढर, एडवांस डेंटल हेल्थ केयर, अब्दुल्ला डेंटल क्लीनिक और ट्रीटवेल डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। जबकि निजी प्रयोगशालाओं में वी केयर डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी, माइक्रोन क्लीनिकल लेबोरेटरी, पब्लिक डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी और खान डिजिटल वन एक्स-रे को भी सील किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मजिस्ट्रेट तहसीलदार मेंढर एवं पुलिस को साथ लेकर सात निजी दंत चिकित्सालय, दो प्रयोगशालाओं और एक एक्स-रे प्रयोगशाला को बिना पंजीकरण या उनका पंजीकरण समाप्त होने के बावजूद भी कार्य करने के जुर्म में सील कर दिया। डॉक्टर परवेज अहमद खान का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बिना पंजीकरण के काम करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed