{"_id":"62e42af4376167347a46a1a0","slug":"cultural-poonch-news-jmu264963651","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Budha Amarnath: तीन साल के बाद श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, पहला जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Budha Amarnath: तीन साल के बाद श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, पहला जत्था रवाना
Sun, 31 Jul 2022 11:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:39 AM IST
सार
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। जम्मू से निकला यात्रा का पहला जत्था देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलस्त नगरी स्थित कॉलेज मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
पुंछ पहुंचने पर श्री बूढा अमरनाथ यात्रियों का हुआ स्वागत
- फोटो : POONCH
विस्तार
तीन वर्षों के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की वार्षिक श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह जम्मू से निकला यात्रा का पहला जत्था देर शाम करीब साढ़े सात बजे बजरंग दल के संयोजक विश्वेश ठक्कर की अगुवाई में पुलस्त नगरी स्थित कॉलेज मैदान पहुंचा। जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों उपायुक्त इंद्रजीत, एसएसपी रोहित बसकोत्रा और डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर की अगुवाई में हिंदू मुस्लिम, सिख एवं ईसाई सभी समुदायों के धार्मिक संगठनों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने यात्रियों का का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद की पुंछ इकाई की तरफ से यात्रा के पहले जत्थे में आने वालों का पदाधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परिषद के प्रांत मंत्री निशु गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ सूदन, जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन और दशनामी अखाड़ा के प्रधान बसंतराम शर्मा ने चुन्नी भेंट करते हुए सम्मान किया गया।
विज्ञापन
बजरंगदल के पदाधिकारियों ने श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने हेतु व्यवस्थाएं किए जाने को लेकर उपराज्यपाल प्रशासन, जिला प्रशासन, सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और सभी विभागों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के लोगों को एक सूत्र में पिरोने की यात्रा है। देश के लोगों को नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ के लोगों को देश के अन्य लोगों से जोड़ने का प्रयास है। आज बड़ा ही पावन दिन है कि तीन वर्ष के बाद हम फिर देश भर के भक्तों के साथ भोलेनाथ के दर्शन हेतु आए हैं।
विज्ञापन
कॉलेज मैदान में बसों से उतरते ही भोले के भक्त ढोल की थाप पर नाचते हुए बम-बम भोले और भारत माता की जय, वंदेमातरम् के जयघोष लगाते हुए नजर आए। कॉलेज मैदान में यात्रियों के लिए खाने के कई प्रकार के स्टाल लगाए गए। दोपहर बाद सर्वप्रथम श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का एसडीएम मेंढर की अगुवाई में स्वागत किया गया और उन्हें जलपान कराया।
इसके बाद सुरनकोट की एसडीएम नईम उल निस्सा बट्टी की अगुवाई में यात्रियों का जड़ांवाली गली में स्वागत किया गया। कालीमाता मंदिर धूंधक में महंत बाबा कागबूशूंडी महाराज द्वारा स्वागत किया गया एवं यात्रियों को जलपान कराया गया। इसके उपरांत यात्रा पुंछ नगर पहुंची।