{"_id":"625f11ff89b6656bb930b2ae","slug":"cultural-poonch-news-jmu2581426101","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा के पास माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रशासन की तरफ से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12वीं के 63 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए कलाओं को रंगों की सहायता से काग़ज पर उकेरा।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पाए जाने वाले दस प्रतियोगियों को स्कूल की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अनवर खान ने बताया कि शिक्षा निदेशक की तरफ से वार्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों में प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका विषय ऐतिहासिक धरोहर रखा गया। इस पर बच्चों ने लाल किला, ताज महल, लोटस टैंपल, इंडिया गेट, संसद भवन एवं राष्ट्रपति भवन आदि को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता की देखरेख लेक्चरर सलीम ऋषि और आरिफ मीर के साथ अन्य शिक्षकों ने की। अनवर खान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने एवं निखारने का अवसर मिलता है। हम शिक्षा सत्र के कैलेंडर में इस प्रकार की गतिविधियों को सुनिश्चित किए जाने के लिए शिक्षा निदेशक की दूरदर्शिता का आभार प्रकट करते हुए।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी भी काफी खुश नजर आए।