पुंछ। पुलिस की तरफ से शहीदों की याद में चलाए जा रहे दस दिवसीय अभियान के तहत आयोजित कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए शहीदों की याद में डिग्री कॉलेेज सभागार में सोमवार को एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के जाने माने लोक गायकों एवं कलाकारों ने कलाम पेश किए। उन्होेंने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान की महिमा का बखान किया।
डिग्री कॉलेज में पुलिस की तरफ से मनाए जा रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, गण्यमान्य नागरिकों, शहीदों के परिजनों ने कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाते हुए भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक गुप्ता डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज और एसएसपी रमेश अंगराल ने की। जबकि दो दिवसीय पुंछ दौरे पर आए आईजीपी मुकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर जिले के जाने माने लोग गायकों एवं कलाकारों ने अपने कलाम प्रस्तुत कर शहीदों को नमन करने के साथ ही देश पर बलिदान देने वालों की महानता का बखान किया। समारोह के अंत में कलाकारों को सम्मानित करते हुए आईजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए मेरे कई साथियों एवं मेरे पीएसओ ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए उस गीत को चरितार्थ किया है।