{"_id":"5f9711858ebc3e9bc919a018","slug":"cultural-poonch-news-jmu2216057128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भा ज पा,विद्यार्थी परिषद,बजरंग दल और वी एच पी ने मानाया विलय दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भा ज पा,विद्यार्थी परिषद,बजरंग दल और वी एच पी ने मानाया विलय दिवस मनाया
विज्ञापन
पुंछ के मुख्य बाजार में विलय दिवस मनाने हुए मनाते वी एच पी बजरंगदल कार्यकर्ता
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। विभिन्न संगठनों ने जम्मू कश्मीर के भारत में सम्मिलित किए जाने की वर्ष गांठ को विलय दिवस के रूप में मनाते हुए सोमवार को कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान मिठाइयां बांटते हुए खुशी को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा, एबीवीपी, बजरंग दल, विहिप ने महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत के साथ विलय किए गए जम्मू कश्मीर के उन भागों को भी वापस लेने का प्रण लिया जो पाकिस्तान और चीन ने जबरदस्ती कब्जा रखे हैं।
नगर में सुबह दस बजे एबीवीपी की तरफ से विलय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परिषद के सदस्यों महक शर्मा, महिमा शर्मा, तेजस्विनी जोहर, विकास शर्मा और राहुल सिंह की अगुवाई में भाग लिया। दोपहर में भाजपा की जिला इकाई ने भी विलय दिवस मनाया। इसमें पार्टी के जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती, पूर्व एमएचसी प्रदीप शर्मा और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गुप्ता की अगुवाई में महिला मोर्चा आदि की सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर खुशियां मनाई एवं मिठाइयां बांटी। वक्ताओं ने कहा कि 26 अक्तूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय हुआ वह पूर्ण विलय था। और भाजपा इस दिन को हमेशा ही धूमधाम से मनाती है।
वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से शाम पांच बजे मुख्य बाजार में निशू गुप्ता, अमित गुप्ता, सौरभ सूदन की अगुवाई में विलय दिवस मनाते हुए बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली और मिठाइयां बांट कर विलय दिवस की खुशियां मनाते हुए पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के सारे भू-भाग जिन पर 1947 तक महाराजा हरि सिंह का अधिकार था उन्हें वापस लेने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।