फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Imran Khan needs to translate words into action to fight terrorism: Congress Ghulam Ahmad Mir

विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएं भारत-पाक: गुलाम अहमद मीर

Mon, 04 Mar 2019 01:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Mar 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan needs to translate words into action to fight terrorism: Congress Ghulam Ahmad Mir
गुलाम अहमद मीर - फोटो : फाइल
पुंछ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, पूर्व मंत्री रमण भल्ला और जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी चौधरी ने रविवार को जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित गांव सलोत्री का दौरा किया। सलोत्री में पाकिस्तानी गोलाबारी में मां और दो बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करते हुए मृतकों की आत्मा की शांती के लिए फातिहा पढ़ने के साथ ही उन्हें सांत्वना दी। मीर ने कहा कि उनके गम में पूरी कांग्रेस पार्टी और आवाम शामिल है। इस दौरान मीर ने भारत और पाकिस्तान से आपसी विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अख्तियार करने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीर ने केंद्र सरकार पर नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं मजबूत बंकर बनवाने का झूठा प्रचार किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे भी मीडिया में एलओसी के इलाकों में बंकर बनवाने की खबरें पढ़ते रहे थे, लेकिन जमीनी हकीकत भाजपा के झूठ से पर्दा उठा देती है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी प्रभावितों का हाल जानने के लिए वे उनके पास पहुंच रहे हैं। लोग एक ही बात कह रहे हैं कि उन्हें बंकर नहीं मिले हैं और हर कोई बंकर बनवाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीर ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों को आपस में बातचीत करने की सलाह देते हुए कहा कि गोलाबारी में आम लोगों की जानें जा रही हैं। वर्ष 2014 से जिस प्रकार दोनों तरफ से एक दूसरे पर फौजी कार्रवाई को बढ़ाया जा रहा है, जिसमें जवानों के साथ आम लोगों को नुकसान हो रहा है, उसे देखते हुए दोनों देशों को बातचीत शुरू करनी चाहिए।


यह पूछे जाने पर कि एक तरफ तो इमरान खान दोस्ती और शांति की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ उनकी सेना आम लोगों को गोलाबारी का शिकार बना रही है, इस पर मीर ने कहा कि इमरान को वाकई में कुछ करके दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed