रियासत में नई सरकार का गठन जल्द
- पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ महबूबा ने की चर्चा
- आठ जनवरी से रियासत में लागू है राज्यपाल शासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में लगभग दो माह तक छाए सियासी धुंध छंट सकती है। शनिवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने राज्य में जल्द ही पीडीपी-भाजपा सरकार गठन के संकेत दिए हैं।
इस बीच, दो दिनों से जम्मू में कैंप कर रहीं महबूबा ने शनिवार देर शाम पार्टी विधायकों तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार गठन पर चर्चा की।
सांबा जिले के विजयपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा ने कहा कि यदि केंद्र का सहयोग रहा तो रियासत में जल्द ही सरकार बनेगी। हालांकि, साथ ही कहा कि इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है।
पूर्व डिप्टी सीएम बोले, बिना समय बर्बाद किए सरकार बननी चाहिए
उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन न मिलने की वजह से देर हो रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे।
उधर, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने भी कहा कि रियासत की जनता जल्द सरकार का गठन चाहती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बिना समय बर्बाद किए सरकार बननी होनी चाहिए।
ज्ञात हो कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद रियासत में आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लागू है। मुफ्ती के चालीसवें के बाद राम माधव ने श्रीनगर पहुंचकर सरकार गठन की दिशा में बातचीत की। इसके बाद भी गतिरोध खत्म नहीं हुआ।