{"_id":"56dd1c704f1c1b1f718b456a","slug":"mehbooba-mufti-has-called-a-meeting-of-clp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गठन पर आज विधायकों का मन टटोलेंगी महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गठन पर आज विधायकों का मन टटोलेंगी महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Mar 2016 07:05 PM IST
सार
- सांसद महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को श्रीनगर में अपने निवास स्थान पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।
- बैठक में महबूबा भाजपा के साथ सरकार गठन पर विधायकों का मन टटोलेंगी।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में सरकार गठन पर खुलकर अपना पक्ष रखने के बाद पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को श्रीनगर में अपने निवास स्थान पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
बैठक में महबूबा भाजपा के साथ सरकार गठन पर विधायकों का मन टटोलेंगी और उनके समक्ष अपने रुख को भी स्पष्ट करेंगी। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने व आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव के लिए बैठक में पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं की माने तो बैठक में महबूबा को विधायक दल का नेता भी चुना जा सकता है। हालांकि यह सब महबूबा के चाहने पर ही संभव है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को जम्मू पहुंचकर प्रदेश नेताओं से रियासत में सरकार गठन और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और विधायक दल के नेता डा. निर्मल सिंह ने खन्ना को राज्य के सियासी परिदृश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा जुटी है और लोकसभा, विधानसभा और लेह परिषद चुनाव की तरह स्थानीय निकाय चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
खन्ना ने पार्टी नेताओं को निकाय और पंचायती चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है।