फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Lt Governor Manoj Sinha has said that soon employment policy will be implemented in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में रोजगार नीति जल्द: उप राज्यपाल बोले, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के मिलेंगे अवसर

Sun, 26 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 05:41 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विकास शांतिपूर्ण माहौल में ही हो सकता है। यदि शांति नहीं है तो पृथ्वी पर कोई भी शक्ति इस स्थान पर विकास नहीं ला सकती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये पसंद नहीं आता। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही रोजगार नीति लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha has said that soon employment policy will be implemented in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही रोजगार नीति लागू की जाएगी। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे युवाओं को भी अपना नजरिया बदलना होगा। एमटेक के एक युवा का उदाहरण देते हुए कहा कि योग्य होने के बाद भी वह चार साल तक सरकारी नौकरी के लिए इंतजार करता रहा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विकास शांतिपूर्ण माहौल में ही हो सकता है। यदि शांति नहीं है तो पृथ्वी पर कोई भी शक्ति इस स्थान पर विकास नहीं ला सकती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये पसंद नहीं आता। वे यहां हिंसा चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर का कल्याण शांति में ही संभव है। इसी से हम प्रगति कर सकते हैं और अन्य प्रदेशों के करीब आ सकते हैं या उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश में हड़ताल-बंद और हिंसा का दौर लौटने का अर्थ दर्दनाक दिनों की वापसी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं लोगों से इन तत्वों से सावधान रहने की अपील करता हूं। वे आपके मित्र नहीं हैं, वे बाहर से आने वाली प्रगति व शांति के मार्ग में रोड़ा बनना चाहते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारा प्रशासन और सुरक्षा बल आम आदमी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम निर्दोषों को नहीं छुएंगे यही हमारी नीति है, लेकिन हमारी नीति यह भी है कि दोषियों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से जम्मू-कश्मीर को शांति और समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए सरकार के साथ खड़े होने की अपील की। कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक हम जम्मू-कश्मीर को प्रगतिशील क्षेत्र नहीं बना लेते चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 बैठक को बनाया जाएगा ग्रैंड
उप राज्यपाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह बहुत ही अच्छी पहल है और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जी-20 की बैठक की मेजबानी करने का अवसर हमें मिल रहा है। इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। पूरी शिद्दत से इसे ग्रैंड बनाने की कोशिश की जाएगी। ज्ञात हो कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed