{"_id":"fe2d19551f2cf67a30c76cc93d2bf15b","slug":"kishtwar-jammu-kasmhir-marrige-hindu-muslim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल-बेमिसालः मुस्लिमों ने कराई हिंदू जोड़े की शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल-बेमिसालः मुस्लिमों ने कराई हिंदू जोड़े की शादी
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में माहौल तनावपूर्ण है। वहीं पर कुछ लोग ऐसे भी हैं तो सांप्रदायिक सौहार्द से तनावपूर्ण माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फैली सांप्रदायिक हिंसा की आग को वहां के लोग ही बुझाने में लगे हैं। ऐसी ही एक बानगी किश्तवाड़ से 1.4 किलोमीटर दूर स्थित शहीदी मोहल्ला में देखने को भी मिली।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल इलाके में रहने वाले एक हिंदू जोड़े की शादी वहां के मुस्लमानों ने कराई। माहौल तनावपूर्ण होने के कारण डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. सोनिया शर्मा की शादी पिछले शुक्रवार को होनी थी।
विज्ञापन
300 मुस्लिम परिवार और मात्र छह हिंदू परिवार
डॉ. आशीष्ा शर्मा के पिता नरेश शर्मा के मुताबिक शहीदी मोहल्ला में 300 मुस्लिम परिवार और मात्र छह हिंदू परिवार रहते हैं। बच्चों की शादी में किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो, इसलिए 70 मुस्लिमों ने शादी में पूरी सुरक्षा मुहैया कराई।
डॉ. आशीष शर्मा पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। पूरी शादी के दौरान उनके दोस्त डॉ. जहूर ने आशीष और सोनिया का हौसला बढ़ाया। वहीं 70 लोगों के बचाव दल में शामिल जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाजिद ने कहा कि आशीष हमारे बच्चे की तरह है और नरेश हमारे भाई हैं। कई सालों से हम साथ रह रहे हैँ। हमने वास्तव में वहीं किया है जो हमने सीखा है।