{"_id":"679bcf54bafb9daaa0021889","slug":"work-of-fly-over-start-in-kalibadi-kathua-news-c-201-1-knt1008-116981-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कालीबड़ी में फ्लाईओवर का काम शुरू, अंडरपास का अर्ध निर्मित ढांचा हटने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कालीबड़ी में फ्लाईओवर का काम शुरू, अंडरपास का अर्ध निर्मित ढांचा हटने लगा
विज्ञापन
कालीबड़ी में अंडरपास के पुराने अर्धनिर्मित ढांचे को हटाती मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कालीबड़ी में लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अंडरपास के आधे-अधूरे काम को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद कालीबड़ी में फ्लाईओवर का काम शुरू होगा।
कालीबड़ी में लगभग 35 करोड़ की लागत से 1300 मीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया जाना है। दरअसल, जम्मू से लखनपुर के बीच हादसों को कम करने और बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हाईवे प्राधिकरण की ओर से 200 करोड़ के लगभग वैल्यू एडिशन के काम किए जा रहे हैं। इसमें कई फ्लाईओवर, अंडर पास भी शामिल हैं। इसी कड़ी में कठुआ शहर के दो इंट्रेस में भी अंडरपास प्रस्तावित थे। जिनमें से कालीबड़ी का काम लगभग पौने दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया।
लोगों के विराेध के बाद यह काम नाले के चले रहे अधूरे निर्माण में ही बंद हो गया। उधर, हटली मोड़ में भी लोगाें ने अंडरपास का विरोध किया लेकिन काम शुरू हुआ जो अब लगभग 50 फीसदी पूरा हो चुका है। कालीबड़ी चूंकि शहर का मुख्य एंट्री प्वाइंट है ऐसे में लोग अंडरपास की जगह फ्लाईओवर की मांग करते रहे। कालीबड़ी में फ्लाईओवर बनाए जाने को लेकर मंजूरी मिलने के बाद आखिरकार पुराने अर्धनिर्मित ढांचे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें जीएमसी और कालीबड़ी चौक के बीच पिछले डेढ़ साल से बंद एक लेन से बंद पड़े नाले को खोलने और सरिया हटाने का काम अंजाम दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कालीबड़ी फ्लाई ओवर कालीबड़ी और जंगलोट के दो महत्वपूर्ण जंक्शन को कवर करेगा। जिला मुख्यालय में आने जाने वाले वाहनों की दिक्कत को कम करते हुए प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहन फ्लाई ओवर से सीधा बिना रुके और स्थानीय ट्रैफिक में फंसे बिना निकल जाएंगे।
ऐसे में हादसों की आशंका भी कम हो जाएगी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से हर तीस मीटर पर पिलर तैयार किए जा रहे हैं।