{"_id":"6043dc238ebc3ee64b5f196f","slug":"weather-kathua-news-jmu230722198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, तीन डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
उपमंडल में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने से पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और पहाड़ी क्षेत्रों से चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास कराया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश की जरूरत है।
किसान विशन दास ने बताया कि अगर बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। विशंभर सिंह ने कहा कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है उन किसानों को आस बंधी है कि अगर जल्द बारिश हो जाती है तो फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
उपमंडल के पहाड़ी इलाकों में बर्फ के पिघलने के बाद इलाके के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी, लेकिन शनिवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई है।