फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water scarcity in Kohag village

Kathua News: कोहग गांव में पानी की किल्लत

Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity in Kohag village
बिलावर। कोहग गांव में पिछले एक महीने से पानी की किल्लत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कृष्ण सिंह, अखिल सिंह, पप्पू राम और रामलाल ने बताया कि गांव में केवल पांच मिनट के लिए पेयजल सप्लाई आती है।
गांव की 2000 से अधिक आबादी को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। निजी टैंकर मंगवा कर गुजारा कर रहे हैं। सबसे अधिक मुश्किलें वरिष्ठ नागरिकों और छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ती हैं और लोगों को निजी पानी के टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में संबंधित विभाग को वह कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

समस्या संज्ञान में है जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
- शिव दर्शन एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed