{"_id":"6ac15cc7adc6c24e2603d3fd","slug":"development-of-schools-kathua-news-c-201-1-knt1009-137089-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-बसोहली के स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, तीन विकास कार्यों पर 41.50 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-बसोहली के स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, तीन विकास कार्यों पर 41.50 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी और बसोहली इलाके के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इन कार्यों पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कुल 41.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्य निर्धारित चार माह में पूरे किए जाने हैं।
सरकारी हाई स्कूल कांथल बनी में अतिरिक्त कक्षा कक्ष तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण पर 7.76 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अतिरिक्त कक्षा बनने से विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शिक्षण स्थान में इजाफा होगा। इसी तरह सरकारी बनी के हाई स्कूल घुट्टू में दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 23.74 लाख रुपये खर्च होंगे और निर्माण कार्य को चार महीने में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। वहीं, गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में विद्यार्थियों के लिए सुबह की सभा को व्यवस्थित करने के साथ खेल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से असेंबली स्टेज और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीनों निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए जा रहे हैं। नए कक्षा कक्षों के निर्माण से स्कूलों में जगह की कमी दूर होने की उम्मीद है, जबकि बसोहली स्कूल में स्टेज और बैडमिंटन कोर्ट बनने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह-पाठ्यक्रम और खेल गतिविधियों के लिए भी बेहतर सुविधा मिलेगी।