फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PRADERSHAN NEWS

Kathua News: अंबेडकर चौक पर पोस्टर से छेड़छाड़ पर भड़के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
PRADERSHAN NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नगरी के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर उनके समर्थकों में रोष है। घटना के विरोध में भीम आर्मी और मूलनिवासी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहब की तस्वीर या उनके सम्मान से जुड़ी सामग्री के साथ बार-बार इस तरह की घटनाएं समाज की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस प्रबंध करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस के समक्ष घटना को लेकर अपना रोष दर्ज करवाने के साथ अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेना था। भीम आर्मी के नेशनल कैंपेनर पवन कुमार लोनी ने पुलिस के साथ हुई बातचीत में पूछा कि पिछले दिन दिए गए आश्वासन के तहत पोस्टर दोबारा लगाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर क्या कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


पवन कुमार लोनी ने कहा कि पुलिस की ओर से बताया गया कि एक-दो दिन के भीतर नया पोस्टर लगा दिया जाएगा और सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। पुलिस ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि मामले में कथित रूप से शामिल व्यक्ति की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान पुलिस की ओर से आश्वस्त किया गया कि मामले में किसी के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं होगी और न ही किसी पक्ष का पक्ष लिया जाएगा। घटना के संबंध में कानून के मुताबिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने का भरोसा दिया गया। लोनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर के साथ बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को हल्के में लेने के बजाय पुलिस और प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल संगठन पुलिस के आश्वासन का इंतजार करेगा। यदि तय समय में पोस्टर लगाने, सीसीटीवी लगाने और मामले में कार्रवाई को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए तो आगे ज्ञापन सौंपने समेत अन्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भीम आर्मी के नेशनल कैंपेनर पवन कुमार लोनी, जम्मू-कश्मीर भीम आर्मी के प्रदेश प्रचारक राकेश, मूलनिवासी सेना के चिरेश अंबेडकरी तथा सुरेंद्र भगत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed