{"_id":"6ac15df2e37242494c00cdce","slug":"road-develpoment-kathua-news-c-201-1-knt1009-137077-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घाटी औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क की सुधरेगी तस्वीर, तारकोल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घाटी औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क की सुधरेगी तस्वीर, तारकोल बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सड़क की आखिरकार सुध लेने का काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर घाटी औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क पर मरम्मत और तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों के साथ-साथ घाटी, पंदराड़ और नगरोटा-बुद्धि क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले कई वर्षों से मरम्मत और तारकोल के अभाव में सड़क की हालत लगातार बिगड़ चुकी थी। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। खासकर औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए रोजाना मोटरसाइकिलों पर पहुंचने वाले स्थानीय लोगों को इस मार्ग पर जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता था। गड्ढों के कारण कई बार हादसों की आशंका बनी रहती थी। सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और तारकोल बिछाने की मांग उठा चुके थे। हालांकि सड़क पर तारकोल बिछाने और मरम्मत कार्य को बरसात से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सका। अब मौसम में सुधार के बाद सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद न केवल औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। लंबे समय से गड्ढों से जूझ रहे लोगों को उम्मीद है कि सड़क का काम जल्द पूरा होने से उन्हें रोजमर्रा के सफर में बड़ी राहत मिलेगी।