फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water promlem

Kathua News: महीने में दो बार मिल रहा पानी, उपायुक्त को बताई कहानी

विज्ञापन
water promlem
कठुआ। पानी की कमी से जूझ रहे चढ़वाल पंचायत के गांव छन्न दतियाल के लोग डीसी कठुआ से उनके कार्यालय में मिले। जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष रोमी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जिला उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखी और जल्द समाधान की गुहार लगाई। युवा नेता रोमी शर्मा ने कहा कि यूटी प्रशासन हर घर नल योजना की बात करती है, लेकिन छन्न दतियाल गांव ऐसा है, जहां 80 परिवारों को महीने में एक या दो बार ही पानी मिलता है। उन्होंंने कहा कि पानी के लिए लोगों को दर-ब-दर भटकना पड़ता है। कई लोग को रसोई में इस्तेमाल करने वाला पानी खरीदकर काम चलाते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह महिलाएं एक या दो किलोमीटर दूर से पानी लाती हैं। गांव में एक ट्यूबवेल था, जोकि अब खराब हो चुका है। स्थानीय महिला कमलेश कुमारी ने बताया कि 15 साल से वे परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के वार्ड नौ में एक ट्यूबवेल बनकर तैयार है। अगर उसमें मोटर लगवाई जाए तो लोगों की पानी की किल्लत का समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया है वह जल्द से जल्द नए ट्यूबवेल में मोटर लगवा कर लोगों की समस्या को दूर करेंगे। शिष्टमंडल में गुडी देवी, निर्मला देवी, रंजू देवी, बबली देवी, राधा देवी, मधु देवी, विक्की शर्मा, सम्मी वर्मा व आशा रानी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed