{"_id":"65c54eb0ef62c958f70375c4","slug":"water-problem-kathua-news-c-201-1-knt1007-106879-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में लगेंगे दो ट्यूबवेल, पानी की समस्या होगी हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में लगेंगे दो ट्यूबवेल, पानी की समस्या होगी हल
विज्ञापन
कठुआ। शहर के कई इलाकों में पेश आने वाली पानी की किल्लत अब जल्द दूर होगी। अमृत-2 योजना में कठुआ का नाम आने के बाद अब यहां हालात सुधरने वाले हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों से पहले अधिकतर कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ताकि लोगों को गर्मियों में पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
जानकारी के मुताबिक अमृत-2 योजना के तहत पहले फेज में शहर के आर्य समाज मंदिर के आसपास ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य स्थान को 2-3 दिन में चिन्हित कर वहां भी ट्यूबवेल लगेगा। इससे 3 से 4 हजार के करीब आबादी को राहत मिलेगी। वहीं, इसी योजना के अधीन चार दशक पुरानी पाइप लाइन को रिपेयर भी किया जाएगा। मौजूदा समय में 21 वार्डों वाले कठुआ शहर में लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने वाले विभाग की जर्जर पाइप लाइनें ही जलसंकट को बढ़ा रही हैं। जगह-जगह से लीक हो रही पानी की पाइप लाइनेंं और विभाग के वाल्व से व्यर्थ बहने वाला पानी कहीं पेयजल संकट का कारण बन रहा है तो कहीं लोगों को इस तरह पाइप लाइन के कारण दूषित पानी मिल रहा है। इसका अब स्थायी हल निकलने वाला है। इसके लिए 150 करोड़ के करीब की राशि पास की गई है।
जरूरत के मुताबिक नहीं मिल रहा पानी
मौजूदा समय में करीब नौ हजार वैध कनेक्शन वाले शहर में लोगों की प्यास बुझाने के लिए जलशक्ति विभाग के पास करीब 9.15 मिलियन लीटर पानी की उपलब्धता है लेकिन शहर की पेयजल जरूरत को पूरा करने के लिए विभाग के अनुसार 13.83 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है। शहर के वार्ड 13,14, 16 17 19 और 21 में पेयजल संकट लोगों की मुख्य समस्या बनी है। लोगों का कहना है कि जितना पानी व्यर्थ बह जा रहा है, अगर उसे ही रोक लिया जाए तो शहर में पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि उन्हें सप्लाई किया जाने वाला 40 प्रतिशत पानी या तो व्यर्थ बह जा रहा है या फिर जर्जर लाइनों के कारण इतना दूषित होता है कि लोग उसे पीना तो दूर, किसी अन्य काम में भी नही ले पाते हैं।
विज्ञापन
जिले के छह कस्बे अमृत-2 योजना में शामिल
अमृत-2 योजना के तहत कठुआ शहर के अलावा छह अन्य कस्बों को शामिल किया गया है। इसमें नए ट्यूबवेल, पाइपलाइन और मरम्मत को शामिल किया गया है। उक्त योजना के अगले फेज में पूरे जिले के निवासियों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति होगी।
अंतिम चरण में है निष्पादन का काम : एक्सईएन
जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अजय गुप्ता ने बताया कि गर्मियों को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है। कठुआ का नाम अमृत-2 योजना में शामिल है। पूरे शहर के पानी की किल्लत दूर की जाएगी। पहले फेज में दो नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। उसके बाद नगरी, लखनपुर, परोल, हीरानगर, बसोहली और बिलावर को भी कवर किया जाएगा। जो भी काम किए जाने हैं, उसके लिए निष्पादन का काम अंतिम चरण में है।