बसोहली। एडीसी तिलकराज थापा, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व लोगों की मौजूदगी में रामलीला मैदान के समीप स्थित कुएं पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। रामाधुन चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से करीब 1.90 लाख की राशि खर्च कर कुएं पर पानी के टंकी स्थापित की। इसके साथ करीब दो हजार लीटर की टंकी को इसे प्यूरीफायर की पाइपों के साथ अटैच किया गया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि प्लांट के लगने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। प्यूरीफायर एक घंटे में करीब 500 लीटर पानी प्यूरीफाई करता है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से जब यह पूछा गया कि कुएं के इस पानी में जो यूरिया का लेवल है क्या यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खत्म कर देगा, उनका कहना था कि यूरिया के असर को काफी हद तक यह ट्रीटमेंट प्लांट कम कर सकता है, लेकिन पुख्ता जानकारी पानी के सैंपल उठाने और नतीजे आने के बाद ही दी जा सकती है।