{"_id":"56f1a0844f1c1b5c04f14d24","slug":"water-conservation-awareness-program-on-world-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जल संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जल संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जल संरक्षण दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और आने वाले समय में जल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
तहसील हीरानगर के खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताया गया।
विधायक कुलदीप राज मुख्य अतिथि रहे। बीडीओ मोहम्मद सईद ने जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि लोग अकसर पानी बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में आने वाले समय में बड़ा जल संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह जल को बचाएं। विधायक ने कहा कि जल के बिना सब अधूरा है। मानव को हर कार्य के लिए जल की आवश्यकता पड़ती है लेकिन अगर विचार किया जाए तो जिस प्रकार से जलस्त्रोत कम हो रहे हैं और पानी की कमी के लिए लोग हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उससे साफ है कि पानी की कमी अभी से विकराल रूप ले चुकी है। ऐसे में पानी बचाने के लिए लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ साथ स्वयं भी प्रयास करने होंगे।
एक अन्य कार्यक्रम गांव धनौ में इंटिग्रेट्ड वाटरशेड मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म शर्मा और मानसी अबरोल ने पानी बचाने के लिए जागरूक किया। साथ ही साफ पानी के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी।
पंचायत छन्न अरोड़िया के नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को कई जानकारियां मिलती हैं ऐसे में लोगों के साथ साथ विभाग को भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।