फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ward 4 members wants safai

वार्ड चार के नाले की सफाई की मांग

Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
ward 4 members wants safai
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद से वार्ड चार के नाले की सफाई करने मांग पूरी न होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को एक बार फिर नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले एक महीने से वह नगर परिषद से नाले की सफाई करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा नाले की सफाई न करवाने का कारण वह नहीं जानते, लेकिन परिषद को बता देना चाहते है कि अगर जल्द ही सफाई नहीं की गई तो अगला कदम उग्र होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल एस.के भंडारी ने कहा कि पिछले एक महीने से वह नगर परिषद से नाला साफ करने की मांग कर रहे है, लेकिन नगर परिषद ने एक भी बार उनकी मांग को सुनने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदर्शनकारियों में शामिल अजय कुमार, सुरेश कुमार, बिंदिया देवी, भानू प्रिया ने कहा कि न तो वार्ड में कोई सफाई कर्मचारी आता है और न ही नगर परिषद के अधिकारी सफाई पर कोई ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गली के साथ ही जिला पुलिस मुख्यालय भी है, लेकिन फिर भी नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में दस से अधिक बार नगर परिषद से सफाई के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी तक नाले की सफाई नहीं की गई। अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed