फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers are angry for not getting ration for six months

Kathua News: छह महीने से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Sat, 31 May 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 31 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry for not getting ration for six months
छह महीने से राशन न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : kathua
बनी। सब डिवीजन के टप्पर गांव में छह महीने से राशन न मिलने के चलते ग्रामीणों ने जनवितरण विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि राशन वितरण करने वाले कर्मचारी महीने में सिर्फ एक-दो बार आते हैं और राशन देकर गायब हो जाते हैं। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने स्टोर पड़े राशन के नमूने का दिखाते हुए कहा कि लंबे समय से स्टोर में पड़ा रहने के कारण वह खराब हो रहा है, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने पिछले 30 सालों से जिस स्थान पर राशन वितरण होता रहा है, वहीं राशन के वितरण की व्यवस्था किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि राशन का वितरण न होने से उनके गांव में गुस्से का माहौल है। अगर तीन दिन के भीतर राशन नहीं दिया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संवाद

कोट
30 सालों से राशन दिया जा रहा था, आगे भी दिया जा जाएगा। जो राशन स्टोर में खराब पड़ा है, उसकी भी जांच की जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार डिपो के आगे सब सेंटर नहीं खोला जा सकता। लोगों की मांग को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

- नवजोत शर्मा, तहसील सप्लाई अधिकारी बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed